20 अक्टूबर। रांची टेस्ट मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा ने शानदार दोहरा शतक जमाने का कमाल किया। रोहित शर्मा और रहाणे की शानदार पारी के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया है।

Advertisement

तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा नो दोहरा शतक जमाया तो वहीं रहाणे शतकीय पारी खेलकर आउट हुए। रोहित शर्मा टेस्ट में बतौर ओपनर पहला दोहरा शतक जमाने के बाद आउट हुए।

Advertisement

वहीं रहाणे 115 रन के स्कोर पर आउट।. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 267 रनों की पार्टनरशिप हुई। आपको बता दें कि रोहित शर्मा भारत के तरफ से ऐसे केवल दूसरे ओपनर बल्लेबाज बन जिनके नाम टेस्ट औऱ वनडे में दोहरा शतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित शर्मा जब 199 रन पर थे तो उन्होंने छक्का जमाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया 

रोहित शर्मा के शानदार दोहरा शतक के बाद क्रिकेट फैन्स ने बधाई देना शुरू कर लिया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार