India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में कई इतिहास रच दिया। 

Advertisement

भारत दुनिया की पहली टीम बन गई है, जिसने तीन टी-20 वर्ल्ड कप जीते हैं। वहीं पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई टीम लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीती है और पहली बार ही ऐसा हुआ जब मेजबान टीम चैंपियन बनी है। 

Advertisement

संजू, ईशान और अभिषेक का कहर

फाइनल में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत के टॉप 3 बल्लेबाजों ने अपने शानदार खेल से भारत की जीत की राह कर दी। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर भारत को तूफानी शुरूआत दी और 7.1 ओवर में पहले विकेट के लिए 43 गेंदों में 98 रन जोड़े। इसके बाद संजू और ईशान किशन ने दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन की साझेदारी की। 

सैमसन ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ते हुए 46 गेंदों में पांच चौकों और आठ छक्कों की बदौलत 89 रन की पारी खेली। जो फाइनल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ी पारी है। 

उनके अलावा किशन ने 25 गेंदों में 54 रन और अभिषेक ने 21 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली। जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए, जो फाइनल में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए जिमी नीशम ने 3 विकेट, रचिन रविंद्र औऱ मैट हेनरी ने 1-1 विकेट लिया। 

बुमराह-अक्षर के आगे कीवी टीम पस्त

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम क शुरूआत खराब रही और 31 रन के कुल स्कोर पर फिन एलन (9) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद रचिन रविंद्र (1), ग्लेन फिलिप्स (5) और मार्क चैपमैन (3) सस्ते में पवेलियन लौट गए। हालांकि टिम सेफर्ट ने एक छोर संभाले रखा और शानदार अर्धशतक लगाया। सेफर्ट ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए 26 गेंदों में 52 रन बनाए। 

Advertisement

उनके अलावा कप्तान मिचेल सैंटनर ने 35 गेंदों में 43 रन बनाए। आठ खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए, जिसके चलते न्यूजीलैंड 19 ओवर मे 159 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के लिए गेंदबाजी में कमाल करते जसप्रीत बुमराह ने 15 रन देकर 4 विकेट लिए, वहीं अक्षर ने तीन ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा और वरूण चक्रवर्ती के खाते में 1-1 विकेट आया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार