वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वन डे रद्द होने के बाद भी टीम इंडिया ने बनाया ये “अजीबोगरीब रिकॉर्ड”
24 जून,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को हुआ पहला वन डे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। लेकिन फिर भी टीम इंडिया ने इस मैच में एक अजीबोगरीब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया बेनतीजा वनडे मैचों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है।
साल 1974 में अपना वन डे खेलने वाली टीम इंडिया ने अब तक कुल 913 मैच खेले हैं। जिसमें 462 में उसे जीत मिली है औ 404 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है, इसके अलावा 7 मुकाबले टाई हुए हैं । जबकि 40 मैच बेनतीजा रहे हैं जो कि वन डे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा है। IN PICS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है। 1973 में अपना पहला मैच खेलने वाली टीम के अब तक 39 मैच रद्द हो चुके हैं। न्यूजीलैंड ने ने 728 मैच खेले हैं जिसमें उसे 323 में जीत और 360 में हार हासिल हुई है और 6 मुकाबले टाई रहे हैं।
| देश | कुल मैच | बेनतीजा/रद्द मैच |
| भारत | 914 | 40 |
| न्जूजीलैंड | 728 | 39 |
| श्रीलंका | 793 | 36 |
| ऑस्ट्रेलिया | 901 | 34 |
| वेस्टइंडीज | 758 | 26 |
| इंग्लैंड | 692 | 23 |
| पाकिस्तान | 879 | 18 |
| साउथ अफ्रीका | 580 | 16 |
| जिम्बाब्वे | 486 | 11 |
| बांग्लादेश/आयरलैंड | 332/123 | 7 |
| स्कॉटलैंड | 91 | 6 |
| केन्या | 154 | 5 |