India vs West Indies ODI Records: कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 223 रन) के शानदार दोहरे शतक के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलन के बाद वेस्टइंडीज ने 7 विकेट के नुकसान र 405 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसके जवाब में मेजबान टीम ने 43.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 406 रन बनाकर जीत हासिल की। इस शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
वनडे में सबसे ज्यादा 400 प्लस स्कोर
भारतीय टीम ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार 400 या उससे ज्यादा रन का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह नौंवी बार है जब भारत ने 400 रन का आंकड़ा हासिल किया है और इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ा।
वनडे में 400+ का स्कोर
9 भारत
8 साउथ अफ्रीका
7 इंग्लैंड
3 ऑस्ट्रेलिया
2 न्यूज़ीलैंड/श्रीलंका
1 वेस्टइंडीज़/ज़िम्बाब्वे
वनडे में दूसरा सबसे बड़ा चेज
वनडे इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा चेज करने का रिकॉर्ड भी भारतीय टीम के नाम हो गया है। भारत के अलावा साउथ अफ्रीका की ऐसी टीम है, जिसने वनडे में 400 या उससे ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है।
वनडे में सबसे बड़े सफल रन चेज़
435 साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया जोहान्सबर्ग 2006
406 भारत बनाम वेस्टइंडीज गुवाहाटी 2026
375 नीदरलैंड बनाम वेस्टइंडीज हरारे 2023 (सुपर ओवर में जीत)
372 साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया डरबन 2016
370 नीदरलैंड बनाम स्कॉटलैंड डंडी 2025
वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 43 ओवर में 400 रन का आंकड़ा छू लिया, यह पुरुषों के वनडे क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा संयुक्त रूप से सबसे तेज़ गति से बनाए गए 400 रन थे। इससे पहले इंग्लैंड ने 2018 में नॉटिंघम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा ही किया था।
14वीं सीरीज जीत
इस मुकाबले में जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। यह वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज में भारत की लगातार 14वीं सीरीज जीत है। भारत के खिलाफ वनडे इतिहास में कोई टीम यह कारनामा नहीं कर पाई है।
किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ लगातार सबसे ज़्यादा द्विपक्षीय वनडे सीरीज़ जीत
14 भारत बनाम वेस्ट इंडीज़
12 पाकिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे
10 पाकिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज़
10 भारत बनाम श्रीलंका
Also Read: LIVE Cricket Score
9 साउथ अफ्रीका बनाम ज़िम्बाब्वे