Indian Cricket Team Home Season Schedule 2026-27: भारतीय क्रिकेट टीम 2026-27 होम सीजन में 17 वेन्यू पर 22 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरूवार (26 मार्च) को इसकी घोषणा की। होम सीजन में भारतीय टीम 5 टेस्ट, 9 वनडे औऱ 8 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। जिसमें हैदराबाद, बेंगलुरु, गुवाहाटी, अहमदाबाद और रांची ही ऐसे वेन्यू है, जहां दो मैचों की मेज़बानी की जाएगी।

Advertisement

होम सीजन की शुरूआत वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज से होगी, जिसमें 5 वनडे और 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। जिसकी शुरूआत 27 सितंबर से तिरुवनंतपुरम में होगी और आखिरी मैच 17 अक्टूबर को होगा।

Advertisement

वनडे मैच तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे, वहीं टी-20 इंटरनेशनल सीरीज़ की मेज़बानी लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु करेंगे। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आखिरी इंटरनेशनल मैच अक्टूबर 2024 में हुआ था।

इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ होगी, जिसमें 13 से 27 दिसंबर तक 3 वनडे और उतने ही टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। वनडे मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेले जाएंगे, जबकि टी-20 इंटरनेशनल मैचों की मेज़बानी राजकोट, कटक और पुणे करेंगे।

अगले साल जनवरी में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत आएगी, जिसके मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में होंगे। 24 साल बाद होगा जब जिम्बाब्वे भारत में किसी सीरीज के लिए आएगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के घरेलू टेस्ट सीज़न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ पांच मैचों की एक सीरीज़ शामिल होगी, जो 21 जनवरी से 7 मार्च तक चलेगी। ये टेस्ट मैच नागपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, राँची और अहमदाबाद में खेले जाने हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार