कोलकाता, 23 जुलाई | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को भारतीय टीम की आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ किए गए संघर्ष के लिए सराहना की है और कहा है कि भारतीय महिला टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। रविवार को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर हुए फाइनल मैच में भारतीय टीम इंग्लैंड के हाथों मात्र नौ रनों से हार गई। मैच समाप्त होने के तुरंत बाद ममता ने ट्वीट किया, "भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जबरदस्त किया। आपने कठिन संघर्ष किया और हमें गौरवान्वित किया।"

भारतीय टीम ने फाइनल मैच में अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी (23/3) की धारदार गेंदबाजी के बल पर इंग्लैंड को 228 रनों पर सीमित रखा।

Advertisement

इसके बाद 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय भारतीय टीम पूनम राउत (86) और हरमनप्रीत कौर (51) के दम पर पहली बार विश्व विजेता बनती लग रही थी, लेकिन आखिरी ओवरों में दबाव में पूरी टीम बिखर गई और 48.4 ओवरों में 219 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार