ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम स्वदेश लौट आई है। टीम के सदस्य स्वदेश वापसी के साथ अपने-अपने घरों को चले गए। अब वे 26 जनवरी को चेन्नई में जमा होंगे, जहां वे इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए 2 फरवरी से अभ्यास शुरू करेंगे।

Advertisement

वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक जो खिलाड़ी आस्ट्रेलिया में खेलने वाली टीम के सदस्य नहीं थे और इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुने गए हैं, वे 23 जनवरी को ही चेन्नई पहुंच जाएंगे। इनमें नेट बॉलर्स और स्टैंडबाई खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

इंग्लैंड टीम के अलावा चेन्नई पहुंचने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सात दिनों के बायो बबल में रहना होगा। सीरीज 5 फरवरी से खेली जानी है, लिहाजा 26 जनवरी को चेन्नई पहुंचकर भारतीय खिलाड़ी 1 फरवरी को बायो बबल का ड्यूरेशन पूरा कर लेंगे।

वेबसाइट ने तमिलनाडु क्रिकेट संघ के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है, "चेपक स्टेडियम के पास ही एक होटल दोनों टीमों के लिए बुक किया गया है। बायो बबल का ड्यूरेशन पूरा करने के बाद खिलाड़ियों को दो फरवरी से अभ्यास की अनुमति होगी।"

इंग्लिश टीम अभी श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेल रही है।

दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के सभी मुकाबले चेन्नई में ही होने हैं। इसके बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 12 मार्च से होगी और इसके सभी मैच अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेले जाने हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है, जिसकी क्षमता एक लाख 10 हजार हो चुकी है। वनडे सीरीज के साथ मोटेरा के इस स्टेडियम में क्रिकेट की वापसी होगी।

Advertisement

वनडे सीरीज के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी, जिसकी शुरुआत 23 मार्च से होगी और इसके सभी मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में होंगे।

 

जिस दिन भारत ने ब्रिस्बेन टेस्ट जीतकर इतिहास रचा था, उसी दिन इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का चयन हुआ था। अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और आलराउंडर हार्दिक पांड्या की शुरुआत के दो मैचों के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम में वापसी हुई है। उनके अलावा कप्तान विराट कोहली भी वापसी हुई है, जो अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण आस्ट्रेलिया में अंतिम तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए थे।

ईशांत चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा सके थे। उन्हें यह चोट आईपीएल में लगी थी और इसके बाद वह बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैबिलिटेशन में थे। ईशांत ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलकर अपनी फिटनेस साबित की है।

Advertisement

ईशांत के अलावा हार्दिक की भी टेस्ट में वापसी हुई है। हार्दिक आस्ट्रेलिया दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें टेस्ट टीम में नहीं चुना गया था। उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट अगस्त 2018 में खेला था।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्चिन और लोकेश राहुल की भी इंग्लैंड के साथ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में वापसी हुई है। ये दोनों क्रिकेटर आस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हो गए थे। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और शार्दूल ठाकुर भी टीम में बरकरार रखा गया है।

शुरुआती दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, लोकेश राहुल, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल।

Advertisement

स्टैंडबाय : केएस भारत (विकेटकीपर), अभिमन्य ईश्वरन, शाहबाज नदीम, राहुल चाहर

नेट गेंदबाज : अंकित राजपूत, अवेश खान, संदीप वारियर, के गौतम, सौरभ कुमार।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार