मुंबई, 21 मई (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को रवाना होगी।
विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम यह टीम अपने तीसरे वर्ल्ड कप खिताब के लिए जद्दोजहद करेगी। रवाना होने से एक दिन पहले विराट ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित किया। 

Advertisement

इसी संवाददाता सम्मेलन में टीम के कोच रवि शास्त्री ने बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चोटिल हुए केदार जाधव पूरी तरह से फिट हो गए हैं और टीम के साथ इंग्लैंड जा रहे हैं। लिहाजा भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।

Advertisement

इस संवाददाता सम्मेलन में कोहली ने कहा कि यह वर्ल्ड कप उनके तथा टीम के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण है क्योंकि इस साल वर्ल्ड कप में खेलने वाली सभी टीमें काफी संतुलित हैं और ऐसे में भारत को जीत हासिल करने के लिए अपना शत-प्रतिशत देना होगा।

भारत को अपना पहला मैच पांच जून को दक्षिण अफ्रीका से साउथैम्पटन में खेलना है। इसके बाद वह नौ जून को मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया से लंदन के केनिंग्टन ओवल से भिड़ेगी। 13 तारीख को भारत ट्रेंट ब्रिज मैदान पर किवी टीम के सामने होगी। 

 

भारतीय प्रशंसकों को जिस मैच का बेसब्री से इंतजार है, वो मैच है भारत और पाकिस्तान का जो 15 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेला जाएगा। इसके बाद 22 जून को अफगानिस्तान और भारत भिडेंगे। 

27 जून को भारत ओल्ड ट्रेफोर्ड में विंडीज के सामने उतरेगी जबकि मेजबान इंग्लैंड से वह 30 जून को एजबेस्टन में भिड़ेगी। इसी मैदान पर उसे दो जुलाई को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। 

Advertisement

भारत अपना आखिरी मैच छह जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ लीड्स में खेलेगी। 

इन मैचों से पहले भारत दो अभ्यास मैच भी खेलेगी। 25 मई को वह अपना पहला अभ्यास मैच लंदन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी जबकि दूसरे अभ्यास मैच में वह बांग्लादेश के सामने कार्डिफ में 28 मई को खेलेगी। 

टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार