भारतीय क्रिकेट टीम और पंजाब किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने सगाई कर ली है। अमरावती में जन्मे जितेश ने 9 अगस्त को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने शलाका मकेश्वर से अपनी सगाई का ऐलान किया। जितेश की सगाई वाली तस्वीरें देखकर हर फैन सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहा है।

Advertisement

अगर आप उनकी होने वाली पत्नी शलाका के बारे में जानना चाहते हैं तो बता दें कि वो इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और आईटी क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। शलाका नागपुर की रहने वाली हैं और जितेश ने शलाका को भी पोस्ट में टैग किया है। तस्वीर में जोड़े को एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए देखा जा सकता है। ये घोषणा 9 अगस्त को की गई, लेकिन कैप्शन से पता चला कि जोड़े की सगाई पिछले दिन हुई थी।

Advertisement

जितेश शर्मा की सगाई की खबर वायरल होते ही उनके कई क्रिकेटर दोस्तों और साथियों ने भी उन्हें हार्दिक बधाई दी। शुभकामनाएं देने वालों में अर्शदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, आवेश खान और वाशिंगटन सुंदर जैसे प्रमुख क्रिकेटर्स शामिल हैं। जितेश की शादी की सही तारीख अभी तक तय नहीं हुई है, लेकिन ये सगाई उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण नए अध्याय की शुरुआत है।

अगर जितेश के क्रिकेट करियर की बात करें तो, उन्होंने आखिरी बार आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के लिए मैदान पर कदम रखा था, जिसमें उन्होंने 12 पारियों में 187 रन बनाए थे। जितेश को ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया। हालांकि, वो मिले हुए मौकों को भुनाने में असफल रहे जिसके चलते अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऋषभ पंत और संजू सैमसन को उनसे पहले तवज्जो दी गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार