India Tour Of Bangladesh 2025 Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त में लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार (15 अप्रैल) को इसके शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा की।

Advertisement

भारतीय टीम अपने इस दौरे पर तीन वनडे औऱ तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 अगस्त को होगा, दूसरा वनडे 20 अगस्त को औऱ तीसरा औऱ आखिरी वनडे 23 अगस्त को होगा। पहे दो मुकाबले मीरपुर के शेरे बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे औऱ आखिरी मुकाबला चटगांव मे होगा। 

Advertisement

इसके बाद 26 अगस्त से टी-20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरूआत होगी। पहला मुकाबला चटगांव में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 29 अगस्त को औऱ तीसरा और आखिरी टी-20 31 अगस्त को मीरपुर में आयोजित होगा। 

बता दें कि यह पहली बार है जब भारतीय टीम बांग्लादेश में द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। 2014 के बाद यह पहला बांग्लादेश दौरा होगा, जब भारतीय टीम फिर लिमिटेड ओवर सीरीज के मैच ही खेलेगी। भारतीय टीम आखिरी बार 2022 में बांग्लादेश दौरे पर गई थी, जब तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी।

इस सीरीज को 2025 टी-20 एशिया कप की फाइनल तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि यह टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा।

Advertisement

भारतीय टीम इस सीरीज के लिए 13 अगस्त को ढाका पहुंचेगी और 1 सितंबर को वापस रवाना होगी।

बांग्लादेश से लौटने के बाद अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज से भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरूआत होगी। भारत पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इसके बाद तीन वनडे औऱ पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार