टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन के साथ शादी की खबरें पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। खबरों के अनुसार दोनों 14 मार्च को गोवा में शादी करने जा रहे हैं। इस शादी में केवल कुछ चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया है। जसप्रीत बुमराह और संजना शादी समारोह को प्राइवेट रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की शादी केवल 20 सदस्यों की उपस्थिति में होगी। दोनों ही परिवार से जुड़े कुछ चुनिंदा लोग ही इस शादी में शामिल होंगे। कम लोगों को बुलाने के पीछे का कारण COVID-19 के बढ़ते प्रकोप को बताया जा रहा है।

Advertisement

खबरों की मानें तो शादी के दौरान किसी को भी मोबाइल फोन लाने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी, क्योंकि यह जोड़ा किसी भी तरह के अटेंशन से बचने की कोशिश कर रहा है और चाहता है कि यह एक निजी कार्यक्रम ही हो। सोशल मीडिया पर शादी के बारे में इतनी अटकलों के बाद भी खेल जगत के इन दोनों सितारों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।

बता दें कि संजना को आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स का स्पेशल शो नाइट क्लब भी होस्ट करते हुए देखा गया है। इसके अलावा भी उन्होंने कई अन्य शो को होस्ट किया है। संजना गणेशन ने टीवी में अपने करियर की शुरुआत लोकप्रिय रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला 7 से की थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार