28 जून, नीदरलैंड (CRICKETNMORE)> टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने प्रधानमंत्री से नरेंद्र मोदी नीदरलैंड में मुलाकात की। इस दौरान उनकी वाइफ प्रियंका भी उनके साथ मौजूद थी। पीएम मोदी तीन देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव के दौरान मंगलवार को नीदरलैंड में थे। इसलिए रैना और उनकी वाइफ बिना मौका गवांए एम्सटरडम में उनसे मिलने पहुंच गए। इससे पहले मोदी ने पुर्तगाल के लिस्बन और अमेरिका का दौरा किया । रैना ने पीएम मोदी से मुलाकात की फोटो अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर शेयर की।

Advertisement

टीम इंडिया से बाहर चल रहे सुरेश रैना इन दिनों अपने परिवार के साथ नीदरलैंड में छुट्टिया मना रहे हैं। इससे पहले वो फ्रांस वाइफ और बेटी ग्रेसिया के साथ फ्रांस की राजधानी पेरिस मे डिनर करते हुए नजर आए थे। आपको बता दें कि सुरेश रैना से शादी से पहले उनकी वाइफ प्रियंका नीदरलैंड के एक बैंक में जॉब किया करती थी। रैना ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच 1 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेला था। वह भारत की वन डे टीम से करीब डेढ़ साल से बाहर चल रहे हैं।

उन्होंने अक्टूबर 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी वन डे मैच खेला था। उन्हे हाल ही मे खत्म हुई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी टीम इंडिया में मौका नहीं मिला। हालांकि उन्हें स्टेंडबाय में रखा था। लेकिन मनीष पांडे के चोटिल होने के बाद उनकी जगह दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार