IND vs NZ: टीम इंडिया के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टी20 मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बने। प्लेइंग इलेवन में सिलेक्ट ना होने के बावजूद यह स्टार क्रिकेटर फैंस का जमकर मनोरंजन कर रहा है। युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की जिसमें वह मार्टिन गुप्टिल की टांग खींचते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

मार्टिन गुप्टिल ने पिछले साल दोनों देशों के बीच T20I सीरीज के दौरान चहल को हिंदी भाषा में गाली दी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अब जब उस घटना को लगभग 20 महीने से ज्यादा बीत चुके हैं, ऐसा लगता है कि चहल अभी भी कुछ भी नहीं भूले हैं। 

Advertisement

चहल ने जो वीडियो क्लिप शेयर की है उसमें उन्हें मार्टिन गुप्टिल से यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'तुमने मुझसे न्यूजीलैंड में क्या कहा था?' मार्टिन गुप्टिल चहल की मंशा भाप लेते हैं और यह कहकर उनके जाल से बचने की कोशिश करते हैं, 'मैंने कहा था अरे दोस्त, कैसे हो?' इसके बाद चहल उनसे कहते हैं तुमने ये नहीं कहा था। गुप्टिल यह यह कहते हुए बचते हैं कि उन्हें उस वक्त की बातचीत याद नहीं है।

बता दें कि गुप्टिल पिछले साल ऑकलैंड में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ बातचीत में लगे हुए थे। युजवेंद्र चहल, ब्रॉडकास्टर जतिन सप्रू से माइक्रोफोन लेते हैं और रोहित और गुप्टिल के बीच चले जाते हैं। इस बात से अनजान कि वह ऑन एयर हैं और उनकी बात सुनी जा रही है, उन्होंने मजाक में चहल को अपशब्द कह दिया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार