India vs Australia 3rd T20I: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के पास रविवार (2 नवंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में होने वाले तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 1.45 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

बुमराह ने अभी तक इस फॉर्मेट में 77 मैच की 75 पारियों में 98 विकेट लिए हैं और भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। अगर वह 2 विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह कारनामा  सिर्फ अर्शदीप  सिंह ने ही किया है, उनके नाम 101 विकेट दर्ज हैं। 

Advertisement

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल विकेट

अर्शदीप सिंह- 101 विकेट

जसप्रीत बुमराह- 98 विकेट

हार्दिक पांड्या- 98 विकेट

Advertisement

 

इसके अलावा बुमराह अगर इस मैच में ही यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में बतौर तेज गेंदबाज (पूर्ण सदस्य देश) सबसे तेज 100 विकेट हासिल करने के मामले में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर आ जाएंगे। फिलहाल यह कीर्तिमान लसिथ मलिंगा के नाम हैं, जिन्होंने  इसके लिए 76 पारियां खेली थी। 

बता दें कि बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 टी-20 इंटरनेशनल पारियों में 19 विकेट हासिल किए हैं। 

Advertisement

गौरतलब है कि मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में बुमराह ने 2 विकेट हासिल किए थे। इससे पहले कैनबरा में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में बुमराह को गेंदबाजी  को मौका नहीं मिला था क्योंकि  बारिश के कारण मुकाबला बनेतीजा रहा था। 

Also Read: LIVE Cricket Score

पांच मैच की सीरीज में फिलहाल मेजबान ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। मेलबर्न में हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट  से जीत हासिल की थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार