IND vs WI T20: भारत वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बैटिंग करने का निमंत्रण दिया था, जिसके बाद भारतीय टीम ने विराट कोहली और ऋषभ पंत के पचासे के दम पर 186 रनों का स्कोर बना लिया है। इसी बीच वेंकटेश अय्यर के बल्ले से भी 33 रनों की विस्फोटक पारी देखने को मिली, जिसके दौरान उनके एक शॉट के कारण भारतीय खेमे के डग आउट में खलबली सी मच गई थी और अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Advertisement

दरअसल भारतीय पारी के दौरान 16वें ओवर में वेंकटेश अय्यर बल्लेबाज़ी कर रहे थे। वेस्टइंडीज के लिए ये ओवर शेल्डन कॉटरेल करने आए थे। कॉटरेल ने इस ओवर की तीसरी बॉल वेंकटेश के पैरों की तरफ फेंकी, जिस पर बल्लेबाज़ ने सिर्फ बॉल को दिशा दिखा दी और बॉउंड्री तक भेज दिया। वेंकटेश का ये शॉट सीधा भारतीय टीम के डग आउट की तरफ गया। जिसके कारण वहां बैठे सभी खिलाड़ी बॉल से बचते नज़र आए। जिसका मज़ेदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

बता दें कि वेंकटेश ने अपनी पारी में 183.33 की स्ट्राइक रेट से 18 बॉल पर 33 रनों की धुआधार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि ये बल्लेबाज़ भारतीय टीम के लिए पारी को खत्म करने में नाकाम रहा और तीन बॉल पहले आउट हो गया।

भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत और विराट कोहली ने बनाए हैं। दोनों ही बल्लेबाज़ों ने 52 रनों की पारी खेली। वहीं वेस्टइंडीज की टीम के लिए बॉलिंग करते हुए रोस्टन चेज ने अपने कोटे के चार ओवरों में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार