मुंबई, 7 अप्रैल (CRICKETNMORE)| भारत में क्रिकेट का त्योहार माने जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नए सीजन में दो पुरानी टीमों की वापसी के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। लीग का 11वां संस्करण शनिवार से शुरू हो रहा है और इसका पहला मैच मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस तथा चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स की टीमें दो साल के प्रतिबंध के बाद वापसी कर रही हैं। दोनों टीमों को 2013 में स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाए जाने के बाद दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

Advertisement

इन दोनों टीमों के स्थान पर पिछले दो संस्करणों में गुजराय लांयस और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने आईपीएल में शिरकत की थी।

इस साल दोनों टीमें बाहर हैं और चेन्नई तथा राजस्थान की वापसी हुई है। यह दोनों पूर्व विजेता अपनी पुरानी साख को दोबारा पाने के लिए जद्दोजहद करेंगी। राजस्थान ने 2008 में पहला संस्करण अपने नाम किया था वहीं चेन्नई दो बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। 

इस आईपीएल में टीमें नए चेहरों के साथ उतरेंगी। मसलन दो बार कोलकाता नाइट राइडर्स को विजेता बनाने वाले कप्तान गौतम गंभीर इस बार अपने गृहनगर दिल्ली डेयरडेविल्स की जर्सी में दिखेंगे।

 
Advertisement

वहीं चेन्नई की दो बार खिताबी जीत में हिस्सा रहे ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस बार किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करते नजर आएंगे। 

कुछ टीमों ने इस सीजन के लिए अपनी पूरी टीम ही बदल दी तो, वहीं कुछ टीमों ने अपनी पिछली टीम के अधिकतर खिलाड़ियों को दोबारा पाने में सफलता हासिल की।

पंजाब और दिल्ली ने अपनी टीमों को लगभग पूरा बदल दिया है। वहीं चेन्नई, राजस्थान और मुंबई ने अपने अधिकतर पुराने खिलाड़ियों को बनाए रखने में सफलता हासिल की है।

Advertisement

अभी तक खिताबी जीत से महरूम रहने वाली विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर इस बार अपने सूखे को खत्म करना चाहेगी। कोहली ने भी अपनी टीम में काफी बदलाव किए हैं। टीम ने क्रिस वोक्स, ब्रेंडन मैक्कुलम, वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी आए हैं तो वहीं अब्राहम डिविलयर्स पहले से मौजूद हैं। 

चेन्नई की कप्तानी एक बार फिर आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के हाथों में होगी। इस टीम में पुराने दिग्गज सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा भी हैं।

वहीं तीन बार खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा को तो अपने पास बनाए रखा ही है साथ ही हार्दिक पांड्या, उनके भाई क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह को भी बनाए रखा है। 

Advertisement

इस आईपील में हालांकि स्टीव स्मिथ और सनराइजर्स हैदराबाद को खिताब दिलाने वाले कप्तान डेविड वार्नर नहीं हैं। दोनों को बॉल टेम्परिंग विवाद के कारण आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल ने आईपीएल के इस सीजन में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया है। 

स्मिथ के हाथों में राजस्थान की कमान थी लेकिन अब अजिंक्य रहाणे की कप्तान बनाया गया है जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियमसन हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। 

आईपीएल के इस संस्करण में सात भारतीय खिलाड़ी अपनी टीमों की कप्तानी करते नजर आएंगे। 

Advertisement

गंभीर के न रहने के बाद कोलकाता की कमान विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के हाथों में है। टीम में कई पुराने खिलाड़ी नहीं हैं। मनोज तिवारी इस बार पंजाब से खेल रहे हैं जबकि सीजन शुरू होने से पहले स्टार्क चोट के कारण कोलकाता से नहीं जुड़ पाएंगे। 

बदली हुई पंजाब और दिल्ली की टीमें इस बार उलटफेर कर सकती हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार