Hong Kong Sixes 2024: 1 नंवबर से हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस का आगाज होने वाला है जिसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया 19 साल बाद हिस्सा ले रही है जिसमें रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) टीम का नेतृत्व करने वाले हैं। टूर्नामेंट के लिए कुल 7 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है।

Advertisement

क्रिकेट हांगकांग चाइन के आधिकारिक एक्स अकाउंट से टीम इंडिया की ये जानकारी दी गई है। ब्लू आर्मी में कप्तान रॉबिन उथप्पा के अलावा केदार जाधव, मनोज तिवारी, शाहबाज नदीम, भरत चिपली, श्रीवत्स गोस्तवामी और स्टुअर्ट बिन्नी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। गौरतलब है कि 38 वर्षीय रॉबिन उथप्पा ने टीम इंडिया के लिए 46 वनडे और 13 टी20 मैच खेले, जिस वजह से ही उन्हें टूर्नामेंट के लिए कप्तान की भूमिका दी गई है। इतना ही नहीं, रॉबिन के पास कुल 142 फर्स्ट क्लास मैच और 203 लिस्ट ए मैच का अनुभव है।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस 2024 की शुरुआत 1 नवंबर से होगी और इस टूर्नामेंट का आखिरी मैच 3 नवंबर 2024 को खेला जाएगा। आपको बता दें कि टूर्नामेंट के पहले दिन भारतीय टीम अपना पहला मैच भारतीय समय अनुसार 1 नवंबर को दोपहर 2 बजे से खेलेगी जो कि उन्हें पाकिस्तान के साथ खेलना है। ऐसे में ये दोनों ही टीमें किसी भी हाल में ये मुकाबला जीतना चाहेगी।

आपको ये भी जानकार काफी खुशी होगी कि टीम इंडिया ये टूर्नामेंट एक बार जीत भी चुकी है। उन्होंने साल 2005 में ये कारनामा किया था। 

Advertisement

हांगकांग सिक्सर्स 2024 के लिए टीम इंडिया

रॉबिन उथप्पा (कप्तान), भरत चिपली, केदार जाधव, मनोज तिवारी, शाहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्तवामी, स्टुअर्ट बिन्नी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार