Rishabh Pant Record: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पिछले 143 साल में को विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं कर पाया था। 

Advertisement

सिडनी में खेली गई पहली पारी में पंत टीम के टॉप स्कोर थे, उन्होंने 98 गेंदों में 40 रन बनाए। फिर दूसरी पारी में 33 गेंदों में 61 रन बनाकर टीम इंडिया के टॉप स्कोरर रहे। इससे पहले 1822 में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज एडमंड टाइलकोट ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए टेस्ट की दोनों पारियों में टॉप स्कोर बनाया था। 

Advertisement

पंत का सीरीज में प्रदर्शन ठीकठाक रहा और उन्होंने  9 पारियों में 28.33     की औसत से 255 रन बनाए, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है।

इसके अलावा वह 75 टेस्ट पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं, उनके 73 छक्के हो गए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा ने पहली 75 टेस्ट पारी में 63 छक्के जड़े थे। 

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया इस मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा किया है। इसके अलावा भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से भी बाहर हो चुकी है, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरी बार क्वालीफाई किया है। जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 162 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे मेजबान टीम ने 27 ओवरों में 4 विकेट गवाकर ही हासिल कर लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार