11 फरवरी। केएल राहुल के शानदार 112 रन और श्रेयस अय्यर के 62 रनों की पारी के दम पर भारत ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड के सामने 297 रनों का टारगेट रखा है। केएल राहुल ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक जमाया। इन दो बल्लेबाजों के अलावा मनीष पांडे ने 42 रनों की पारी खेलकर भारतीय टीम को 7 विकेट पर 296 रन के स्कोर पर पहुंचाने में खास भूमिका निभाई।

Advertisement

आपको बता दें कि केएल राहुल भारत के केवल दूसरे ऐसे विकेटकीपर/ बल्लेबाज बन गए हैं जिनके नाम एशिया के बाहर वनडे खेलते हुए शतक जमाने का कमाल दर्ज हो। केएल राहुल से पहले ऐसा कारनामा बतौर भारतीय विकेटकीपर/बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने किया था। 

Advertisement

गौरतलब है कि भारत की शुरूआत बेहद ही खराब रही थी जिसके कारण शुरूआती 3 विकेट केवल 62 रन पर गिर गए थे। ऐसे में केएल राहुल और अय्यर ने 100 रनों की पार्टनरशिप चौथे विकेट के लिए करके भारतीय पारी को संभाला था। श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद केएल राहुल की पार्टनरशिप मनीष पांडे के साथ हुई।

मनीष पांडे के साथ केएल राहुल ने पांचवें विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की जिसने भारतीय पारी को 250 रन से आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई। कीवी गेंदबाजों की ओर से हामिश बेनेट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

इसके अलावा काइल जैमीसन और जेम्स नीशम ने 1-1 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार