भारतीय महिला टीम ने यहां कारारा ओवल में खेले जा रहे एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 377 रन पर घोषित की जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में चार विकेट पर 143 रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 234 रन पीछे चल रही है।

Advertisement

स्टंप्स तक एलिसे पेरी 98 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 27 और एश्ले गार्डनर 34 गेंदों पर एक चौके के सहारे 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से झूलन गोस्वामी और पूजा वस्त्राकर को अबतक दो-दो विकेट मिला है। देखें स्कोरकार्ड

Advertisement

पारी घोषित करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को बेथ मूनी (4) के रूप में पहला झटका दिया। इसके बाद एलिसा हेली और कप्तान मेग लेनिंग ने दूसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े लेकिन झूलन ने हेली को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। हेली ने 66 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 29 रन बनाए।

इसके कुछ देर बाद लेनिंग भी आउट हो गईं और 78 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 38 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। फिर वस्त्राकर ने ताहिला मैक्राग्थ को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया जिन्होंने 68 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाए।

 

इससे पहले, भारत ने आज पांच विकेट पर 276 रन से आगे खेलना शुरू किया और दीप्ति शर्मा ने 12 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया ने खाता खोले बिना पारी आगे बढ़ाई। दोनों सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन कैंपबेल ने तानिया को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। तानिया 75 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुईं।

इसके बाद पूजा वस्त्राकर 48 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। फिर दीप्ति भी अर्धशतक जड़ने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सकीं और 167 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके कुछ देर बाद भारत ने पारी घोषित करने का फैसला लिया। भारत की पारी में झूलन सात और मेघना सिंह दो रन बनाकर नाबाद रहीं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पेरी, स्टेला कैंपबेल और सोफी मोलिनेयुक्स को दो-दो विकेट मिले जबकि गार्डनर ने एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार