भारत के तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा (Joginder Sharma Retirement) ने इंटरनेशऩल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। जोगिंदर ने शुक्रवार (3 फरवरी) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। 2004 में डेब्यू करन वाले जोगिंदर ने भारत के लिए 4 वनडे और 4 टी-20 इंटनरेशनल मैच खेले थे, जिसमें उनके नाम कुल मिलाकर 5 विकेट दर्ज हैं। 

Advertisement

इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में जोगिंदर ने 77 फर्स्ट क्लास, 80 लिस्ट ए और 63 टी-20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने क्रमश: 297, 115 और 61 विकेट लिए हैं। इसके अलावा फर्स्ट क्लास में  2804 रन, लिस्ट ए में 1040 रन और टी-20 में 425 रन बनाए हैं।

Advertisement

जोगिंदर आईपीएल में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा रहे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 16 मैच में 12 विकेट लिए।

जोगिंदर ने पाकिस्तान के खिलाफ 2007 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को मिली जीत में अहम रोल निभाया था। जोगिंदर ने पारीजीत का आखिरी ओवर किया था, जिसमें  जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। लेकिन जोगिंदर ने पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक को आउट कर भारत को 5 रन से मुकाबला जीता दिया था। 

<

Advertisement

बता दें कि जोदिंगर हरियाणा पुलिस में डीएसपी के रूप में कार्यरत हैं।

जोगिंदर ने अपने बयान में कहा “आभार और विनम्रता के साथ आज मैं इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने संन्यास का ऐलान करता हूं। 2002 से 2017 तका का मेरा सफर मेरे जीवन के सबसे शानदार साल रहे। मैं बीसीसीआई, हरियाणा क्रिकेट, चेन्नई सुपर किंग्स और हरियाणा सरकार का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।”

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार