23 सितंबर, इंदौर (CRICKETNMORE)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच इंदौर में खेला जाएगा। भारत की टीम 2 वनडे मैच जीत चुकी है। जिससे सीरीज में भारत की 2- 0 से बढ़त बन गई है।   हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

Advertisement

उम्मीद है कि तीसरा वनडे भी जीतकर भारत ऑस्ट्रेलिया पर 3- 0 की बढ़त बना लेगा। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम किसी भी तरह से तीसरा वनडे जीतना चाहेगी जिससे वह सीरीज में बनी रह सके। ऐसे में जानते हैं क्या तीसरे वनडे में भारत के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव होगें। ►

 
Advertisement

रोहित शर्मा और रहाणे की ओपनिंग जोड़ी
दूसरे वनडे में रहाणे ने अर्धशतक जमाया था तो वहीं रोहित शर्मा अपने बल्ले से कोई खास कमाल नहीं कर पाए थे ऐसे में तीसरे वनडे में रोहित शर्मा से सभी को काफी उम्मीद है। रोहित शर्मा अपने मनपसंद ग्राउंड पर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए थे।

अब जब इंदौर में तीसरा वनडे मैच खेला जाना है तो फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि रोहित कुछ कमाल का परफॉर्मेंस कर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाए।

 
Advertisement

कोहली तोड सकते है रिकी पोटिंग का रिकॉर्ड
कोलकाता वनडे में कप्तान कोहली 92 रन पर आउट हो गए जिससे वो वनडे में सर्वाधिक शतक जमाने के मामले में रिकी पोटिंग के रिकॉर्ड को तोड़ने से चुक गए थे। ऐसे में यदि कोहली तीसरे वनडे में शतक जमा पाने में सफल रहे तो वनडे में कोहली के बल्ले से नया इतिहास लिखा जाएगा।

इसके अलावा कोहली यदि 41 रन अपने बल्ले से बना लेने में सफल रहे तो कप्तान के तौर पर विराट वनडे में 2000 रन पूरे कर लेगें। ऐसा करने वाले कोहली भारत के 6ठे कप्तान बन जाएगें तो वहीं 31वें ओवरऑल कप्तान बनेगें। फैन्स को उम्मीद है कि कोहली का बल्ला फिर से चलेगा।

 

मनीष पांडे के पास आखिरी मौका
लगातार दो वनडे में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए मनीष पांडे फ्लॉप रहे थे। ऐसे में किसी भी हाल में पांडे को तीसरे वनडे में अच्छा परफॉर्मेंस करना होगा। आगे के मैचों में मनीष पांडे को खेलते रहना है तो तीसरे वनडे में रन बनानें होगें।

Advertisement

 

Advertisement

केदार जाधव
एक बार फिर दूसरे वनडे में अच्छी शुरूआत मिलने के बाद केदार जाधव अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए हैं। हालांकि केदार जाधव शानदार शॉट खेल रहे हैं लेकिन पारी में संयम नहीं रख पा रहे हैं। उम्मीद है कि तीसरे वनडे में केदार जाधव अच्छी बल्लेबाजी करेगें। 

 

Advertisement

धोनी
धोनी एक बार फिर कमाल करने के लिए तैयार हैं। हालांकि दूसरे वनडे में धोनी अपनी बल्लेबाजी से कोई कमाल नहीं कर पाए थे लेकिन विकेटकीपिंग से धमाल मचा कर फैन्स का दिल जीतने में सफल रहे थे। ऐसे में इंदौर में भी धोनी का जलवा देखने को मिलेगा।

 

हार्दिक पांड्या 
पांड्या भारत के नए ऑलराउंडर हैं और उनके खेल को देखने में फैन्स को काफी मजा आ रहा है। वीरेंद्र सहवाग के बाद कहा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या भारत के एंटरटेनमेंट खिलाड़ी बन गए हैं। गेंदबाजी और बल्लेबाजी में पांड्या कमाल का खेल दिखा रहे हैं।

Advertisement

 

Advertisement

युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव का फिर से दिखेगा कमाल
भारत के लिए स्पिन गेंदबाजी में धमाल रचने वाले युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जगह अब भारतीय वनडे टीम में पूरी तरह से बन चुकी है। कोलकाता वनडे में कुलदीप यादव ने हैट्रिक विकेट लेकर कमाल कर दिया था।   हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, देखकर दिल धड़क जाएगा आपका   ​​​​​​​

ऐसे में एक बार फिर उम्मीद है कि इंदौर में इन दोनों स्पिनरों का चलेगा जादू।

 

​​​​​​​

Advertisement

भुवी और बुमराह का जलवा
तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर और जसप्रीत बुमराह कमाल की परफॉर्मेंस कर रहे हैं। खासकर भुवनेश्वर कुमार भारत के नए स्विंग के सुल्तान बन गए हैं। दोनों गेंदबाजों ने कंगारूओं को काफी परेशान किया है। इंदौर में भी दोनों तेज गेंदबाजों से कोहली को काफी उम्मीद होगी।

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार