कानपुर, 13 सितम्बर (CRICKETNMORE)| इंडिया ब्लू के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार दिन-रात प्रारूप में गुलाबी गेंद से खेली जा रही दलीप ट्रॉफी के दूसरे मैच के पहले दिन बुधवार को इंडिया रेड को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। 

Advertisement

इस टूर्नामेंट में पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया रेड ने 291 रनों पर ही अपने नौ विकेट खो दिए। स्टम्प्स तक बाबा इंद्रजीत 120 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ विजय गोहली 22 रनों बनाकर विकेट पर जमे हुए हैं। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली इंडिया रेड को प्रियंक पांचाल (36) और सिद्धार्थ चटर्जी (34) ने मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए स्कोरबोर्ड पर 70 रन टांग दिए थे।हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें 

तीन विकेट लेने वाले अंकित राजपूत ने पांचाल को आउट कर अपना और अपनी टीम का खाता खोला। चार रन बाद चटर्जी इंडिया ब्लू के कप्तान सुरेश रैना की गेंद पर बोल्ड हुए। यहां से इंडिया ब्लू के गेंदबाज हावी हो गए लगातार विकेट लेते रहे। 

हालांकि ब्लू के गेंदबाज इंद्रजीत को आउट नहीं कर पाए। उन्होंने एक छोर संभाले रखा और अकेले अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने अभी तक 181 गेंदें खेली हैं जिसमें 12 चौके और दो छक्के जड़े हैं। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें 

लगातार विकेटों के गिरते सिलसिले के बीच उन्हें गोहली का साथ मिला। एक समय इंडिया रेड ने 205 रनों पर ही नौ विकेट खो दिए थे, लेकिन इंद्रजीत और गोहली ने 10वें विकेट के लिए अभी तक 86 रन जोड़ते हुए टीम को बचाया। 

Advertisement

इंडिया ब्लू की तरफ से अंकित के अलावा जयदेव उनादकट ने दो विकेट लिए।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार