नई दिल्ली, 14 मार्च (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मिचेल मार्श कंधे में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण से लगभग बाहर हो गए हैं। वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, मार्श के ठीक होने का समय अभी तक तय नहीं किया गया है और इस कारण पांच अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल टूर्नामेंट में उनका शामिल हो पाना असंभव माना जा रहा है। 

Advertisement

भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का हिस्सा बनकर आए मार्श को बेंगलुरू में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान बाएं कंधे पर चोट लगी थी, जिसके कारण वह दूसरे टेस्ट के बाद वापस ऑस्ट्रेलिया चले गए। उनके कंधे की सर्जरी हुई है। उनके पूरी तरह ठीक होने में करीब नौ महीने लग सकते हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम के फीजियो डेविड बेकले ने कहा, "मार्श लगभग अधिकतर समय तक अपनी कंधे की चोट के साथ खेलते रहे। हमने अब तक इसे संभालने की कोशिश की, लेकिन अब यह और भी गंभीर हो गई है। इस कारण उन्हें जिस स्तर पर खेल प्रदर्शन करना चाहिए, वह अभी उस स्तर पर खेल पाने में असक्षम रहेंगे।"

मार्श को आईपीएल-2016 के संस्करण के लिए आयोजित नीलामी में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम ने खरीदा था। उनका हटना टीम के लिए भी चिंता की बात है।  

Saurabh

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार