भारतीय महिला क्रिकेट को शिर्ष पर पहुंचाने का सबसे बड़ा योगदान अजुम चोपड़ा को जाता है। भारत की महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा का आज जन्मदिन है और आज अंजुम 39 साल की हो गई हैं। इस मौके पर आईए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें।

Advertisement

►अंजुम चोपड़ा का जन्म 20 मई 1977 को दिल्ली में हुआ था।

Advertisement

►क्रिकेट में आने से पहले अंजुम चोपड़ा एथलेटिक्स, बास्केटबॉल और स्विमिंग जैसे खेलों में भी हाथ आजमा चूकी है। अंजुम बास्केटबॉल में दिल्ली की नेशनल टीम को रिप्रजेन्ट चुकी हैं।

►अंजुम चोपड़ा वनडे क्रिकेट में शतक जमाने वाली भारत के तरफ से पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।

►अंजुम चोपड़ा को साल 2002 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था।

►अंजुम पहली भारतीय महिला क्रिकेटर है जिनकी कप्तानी में टीम ने देश से बाहर सीरीज जीती थी। साल 2002 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज कर अंजुम ने यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया था।

Advertisement

►साल 2002 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज में भारत ने 5-0 से जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड का सुपड़ा साफ कर दिया था। अंजुम की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार अपने घर पर कोई इंटरनेशनल सीरीज जीतने में कामयाब हुई थी।

►अंजुम पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने 100 वनडे मैच खेले हैं।

►अंजुम चोपड़ा वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर है। उन्होंने अपने करियर में 127 मैच खेलते हुए 2856 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 100 रहा है। वनडे में अंजुम के नाम एक शतक औऱ 18 अर्धशतक हैं। पहले नंबर पर वर्तमान में भारत की कप्तान मिताली राज हैं जिनके नाम वनडे मैचों में 5301 रन हैं।

Advertisement

►12 टेस्ट मैचों में अंजुम ने 548 रन बनाए हैं जहां उनका सर्वाधिक स्कोर 98 रहा है। टेस्ट मैचों में उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं।

►अंजुम ने 18 टी-20 मैच खेलते हुए 241 रन बनाए हैं जहां उनका सर्वाधिक स्कोर 37 रहा है।

►अंजुम चोपड़ा खतरों के खिलाड़ी सीजन-4 में बतौर पार्टिसिपेन्ट भाग ले चुकी हैं।

Advertisement

► अंजुम चोपड़ा को साल 2007 में अर्जुन अवॉर्ड और साल 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार