पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने कहा कि टीम के मौजूदा कोच मिस्बाह उल हक ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में जिस तरह की नकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी वह नहीं देनी चाहिए थी। दूसरे टी-20 में इंग्लैंड 196 रनों का पीछा कर रही थी। इसी दौरान मिस्बाह ने अपनी टीम की गेंदबाजी के दौरान एक नकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

Advertisement

इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "इंग्लैंड की पारी के पांचवें ओवर के दौरान, जब पाकिस्तान पावरप्ले में गेंदबाजी कर रही थी और 40-45 रन खाए थे। कैमरा बार-बार मिस्बाह को दिखा रहा था और उनके हाथ उनके सिर पर हैं, जिससे पता चल रहा था कि कुछ बहुत बड़ी गलती हुई है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "अभी भी 150-160 रन बनाए जाने थे, मैच किसी भी तरफ जा सकता था, लेकिन आप गलत संदेश भेज रहे थे जो बताता है कि आपने कुछ गलत किया है।"
पूर्व कप्तान ने कहा, "आप मैच के बाद अच्छी तरह तफ्सील से बात कर सकते थे, लेकिन अगर मैच के दौरान आप इस तरह की बात करते हैं तो इसका टीम पर गलत असर पड़ेगा।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार