4 मई,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेनियन क्रिश्चियन ने अनजाने में ऐसा गलती कर दी, जिसके कारण वह बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इस मुकाबले में क्रिश्चियन ने शानदार छक्का जड़के पुणे को इस सीजन की सातवीं जीत दिलवाई। लेकिन उनकी बल्लेबाजी के दौरान इस बात पर बहुत कम लोगों ने ध्यान दिया कि वह अपनी नहीं बल्कि अपने साथी खिलाड़ी बेन स्टोक्स की जर्सी पहनकर खेल रहे हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि 34 वर्षीय क्रिश्चियन का जर्सी नंबर 54 हैं। लेकिन पुणे की पारी के दौरान जब वह बल्लेबाजी करने आए, उस समय उन्होंने बेन स्टोक्स की जर्सी पहनी हुई थी, जिसका नंबर 55 था। लेकिन इस बात पर बहुत कम लोगों का ध्यान गया। हालांकि मैच खत्म होने के तुरंत बाद उन्होंने इस गलती को लेकर ट्विटर पर सफाई दी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह सब गलती से हुआ। क्रिश्चियन ने ट्वीट किया कि “आज की जीत शानदार थी, त्रिपाठी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। गलती से शर्ट मिक्स हो गई थी, मेरी औऱ स्टोक्स की जर्सी एक जगह सूख रही थी और मैंने गलती से उनकी जर्सी उठा ली।“ आपको बता दें कि चाहे क्रिश्चियन ने यह सब जान बूझकर नहीं किया लेकिन गलत जर्सी पहनने को लेकर आईपीएल की गर्वनिंग काउंसिल उनके खिलाफ एक्शन भी ले सकती है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार