15 अप्रैल,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। सनराइजर्स हैदबाराद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने ईडन गार्डन में हो रहे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मेजबान केकेआर ने अपन टीम में एक बदलाव किया है। पीयूष चावला की जगह चाइनामैन कुलदीप यादव की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।
Advertisement
सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम में दो बदलाव किए हैं। मुस्तफिजुर रहमान औऱ विजय शकंर को बाहर बैठाया गया है औऱ टीम में मोइसिस हेनरिक्स औऱ बिपुल शर्मा की वापसी हुई है। हेनरिक्स के आने से हैदराबाद की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी।
Advertisement
हैदराबाद ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया
वैन्यू: ईडन गार्डन, कोलकाता
टॉस: हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (सी), सुनील नारायण, रॉबिन उथप्पा (डब्ल्यू), मनीष पांडे, यूसुफ पठान, सूर्यकुमार यादव, कॉलिन डे ग्रैंडहाम, क्रिस वोक, कुलदीप यादव, ट्रेंट बोल्ट, उमेश यादव
सनराइजर्स हैदराबाद (: शिखर धवन, डेविड वार्नर (सी), मोइसेस हेनरिक्स, दीपक हुड्डा, युवराज सिंह, नमन ओझा (डब्ल्यू), बेन कटिंग, रशीद खान, बिपल शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, आशिष नेहरा