नई दिल्ली, 23 जुलाई| आधिकारिक ऐलान आईपीएल काउंसिल की बैठक के बाद ही होगा लेकिन बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों की तरह ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में लीग के 13वें सीजन की व्यवस्था संबंधी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

Advertisement

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि बोर्ड यूएई की एयरलाइंस अमीरात और इतिहात के संपर्क में हैं और अगस्त के उनके कार्यक्रम के बारे में उनसे जानकारी मांगी है क्योंकि टीमें अगस्त के अंत में यूएई के लिए रवाना हो सकती हैं।

Advertisement

अधिकारी ने कहा, "बीसीसीआई की संबंधित टीम ने यूएई में अमीरात, एतिहाद जैसी एयरलाइन से संपर्क किया है और पूछा है कि वह किस तरह विमान सेवा शुरू करने के बारे में सोच रही हैं और क्या वे भारत में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे शहरों से विमान सेवा शुरू करने के बारे में सोच रही हैं।"

उन्होंने कहा, "आईपीएल टीमों के अलावा बीसीसीआई की लॉजिस्टिक्स और ऑपेरशन टीमों को भी दुबई, अबु धाबी और शारजाह में होना होगा ताकि वह यह सुनिश्चित कर सकें कि तैयारी अच्छी तरह चल रही है या नहीं। जहां तक संचालन की बात आती है तो आईपीएल अपनी श्रेष्ठता के लिए जाना जाता है और यह साल इससे अलग नहीं होगा। अगर यूएई एयरलाइंस अपनी सेवा शुरू नहीं करती है तो हम फ्रेंचाइजियों की तरह चार्टड प्लेन की व्यवस्था करेंगे।"

इन शहरों में होटलों को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में फ्रेंचाइजियों और बीसीसीआई द्वारा होमवर्क किया जा चुका है और अगले कुछ दिनों में सब कुछ तय कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा, "अभी तक फ्रेंचाइजियों ने अपनी पसंद देख ली है और हम बीसीसीआई के तौर पर अपना काम कर रहे हैं। अगले कुछ दिनों में हम वो स्थान पक्का कर लेंगे जहां रुकना है और फिर फ्रेंचाइजियों से बात करेंगे। एक बार जब हम उन्हें बीसीसीआई के विकल्प बता देंगे और वो हमें अपने विकल्प बता देंगी इसके बाद फैसला लिया जाएगा कि वह कहां रुकने वाली हैं।"

Advertisement

उनसे जब पूछा गया कि होटलों के मामले में बीसीसीआई को क्यों आना पड़ा तो अधिकारी ने कहा, "अगर होटल की कीमत आपको एक रात की 10,000 पड़ती है तो बीसीसीआई आपको वो 6,000 में दिला सकती है। इसलिए टीमों के लिए बोर्ड से बात करना आसान होता है। होटलों की पसंद उनकी होगी और पैसा भी उनका होगा हम सिर्फ उन्हें सबसे अच्छी डील दिला सकते हैं।"

आईपीएल-13 का आयोजन 26 सितंबर से आठ नवंबर के बीच हो सकता है। इस पर अंतिम फैसला भारतीय सरकार की अनुमति के बाद ही लिया जाएगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार