दिल्ली, 15 अप्रैल | अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 111 रनों पर रोक दिया। फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। टॉस हरकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम अमित मिश्रा की फिरकी में उलझ कर रह गई। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 32 रन मनन वोहरा ने बनाए। पंजाब के बल्लेबाज लापरवाही में अपने विकेट गंवाते रहे। टीम के पांच बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके।

पंजाब को दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका लगा। टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय रन लेने की जल्दी में आठ रन के कुल स्कोर पर रन आउट हो गए। उन्होंने एक ही रन बनाया। इस मैच में टीम में शमिल किए गए शॉन मार्श (13) भी दूसरे सलामी बल्लेबाज वोहरा का साथ नहीं दे सके और 6.1 ओवर में 37 के कुल स्कोर पर अमित मिश्रा की फिरकी में उलझ कर स्टम्प हो गए। इसके बाद का संघर्ष वोहरा ने अकेले किया। दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला। वोहरा को 10.4 ओवर में 59 के कुल स्कोर पर मिश्रा ने बोल्ड किया। वोहरा के पवेलियन लौटने से पहले टीम के कप्तान डेविड मिलर (9) और ग्लेन मैक्सेवल (0) जैसे बड़े खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। इन दोनों को भी मिश्रा ने पवेलियन भेजा।

वोहरा जब आउट हुए तब टीम का स्कोर पांच विकेट पर 59 रन था। इसके बाद अक्षर पटेल (11) और रिद्धिमान साहा (3) सस्ते में अपने विकेट गंवा बैठे। विकेट गिरने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा था। अंत में मोहित शर्मा (15) और प्रदीप साहू (18) ने कुछ तेज रन बटोर कर टीम को 100 का आंकड़ा पार कराते हुए 111 के स्कोर तक पहुंचाया।

दिल्ली की तरफ से अमित मिश्रा ने चार विकेट लिए। उनके अलावा जहीर खान, क्रिस मोरिस और जयंत यादव ने एक-एक विकेट लिया।

दिल्ली डेयरडेविल्स: 112 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने कुइंटन दे कोक्क ने 59 रन बनाए और साथ ही संजू सैमसन ने 33 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलकर दिल्ली की टीम को 13.3 ओवरों में 113 रन बनाकर मैच जीत लिया। गेंदबाजी में किंग्स इलेवन पंजाब के द्वारा संदीप शर्मा और अक्षर पटेल को 1- 1 विकेट मिला।

मैन ऑफ द मैच: राहुल द्रविड़

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार