13 मई, दिल्ली (CRICKETNMORE)। दिल्ली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने उसके घर फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए मैच में पांच विकेट से हरा दिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

कोहली और डिविलियर्स की जोड़ी ने दिल्ली के गेंदबाजों को और हावी नहीं होने दिया। दोनों ने तीसरे विकेट लिए 118 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। 

Advertisement

कोहली ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 40 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके तथा तीन छक्के लगाए। डिविलियर्स ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का मार अपनी टीम को जीत दिलाई। एबी डीविलियर्स ने धमाकेदार नाबाद 72 रन बनाए।

इस मैच में कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। एक तरफ जहां कोहली जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो एक फैन लाइव मैच के दौरान कोहली से मिलने के लिए पहुंचा तो वहीं दूसरी ओर मैच के 7वें ओवर में कोहली विकेटकीपर ऋषभ पंत से मजाकिया बात करते हुए देखे गए थे।

वीडियो देखकर ऐसा प्रतित हो रहा है कि पंत गेंदबाज को कहां पर गेंद कोहली को करें शायद बता रहे हो जिसके बाद विराट ने ऋषभ पंत के साथ मजाक करते हुए उनसे बातचीत करनी शुरू कर दी।

Advertisement

देखिए दिलचस्प वीडियो

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार