18 दिसंबर। आईपीएल ऑक्शन 2019 का आगाज जयपुर में कुछ ही समय में होने वाला है। सभी फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति को लेकर ऑक्शन हॉल में पहुंच रही है।

Advertisement

आईपीएल ऑक्शन का फैन्स बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। इस बार हर फ्रेंचाइजी ऐसे खिलाड़ी को खरीदने की कोशिश करेंगे जो मैच के दौरान टीम के लिए अहम साबित हो सके।

ऐसे में इस आईपीएल में नए नाम से खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स भी ऑक्शन के दौरान ऐसे खिलाड़ी को शामिल करने के बारे में सोचेगी जो लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकते।

दिल्ली कैपिटल्स

वेस्टइंडीज के शिमोन हेटमीर को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऑक्शन में एड़ी चोटी का जोर लगा सकती है। साल 2016 में शिमोन हेटमीर ने डेब्यू किया था और अबतक टी-20 में 18 मैच खएलकर 498 रन बना चुके हैं, औसत इस दौरान 31.12 का है।

Advertisement

अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए शिमोन हेटमीर जाने जाते हैं। ऐसे में दिल्ली की टीम किसी भी तरह से कोशिश कर इस धमाकेदार बल्लेबाज को टीम में शामिल करने के बारे में सोच रही है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार