मुंबई इंडियंस के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 28 सितंबर (सोमवार) को बैंगलोर  के खिलाफ हुए मैच में 58 गेंदों में 99 रनों की बेजोड़ पारी खेली। हालांकि आरसीबी के 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी  मुंबई ने मैच टाई करवाया लेकिन उन्हें सुपर ओवर तक गए इस मुकाबलें में हार का सामना करना पड़ा। 

Advertisement

ईशान किशन की इस बेजोड़ पारी के बाद उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हंडिया ने उनके लिए अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पोस्ट एक पोस्ट डाली और ईशान किशन की उनकी बेजोड़ पारी के लिए प्यार भरा संदेश लिखा। भले ही मुंबई का यह विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाया लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड को उनकी इस पारी को देखकर बहुत ख़ुशी है और वो उनपर गर्व महसूस कर रही थी।

Advertisement

अपनी ऑफिसियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने ईशान किशन के आउट होने के बाद उनकी एक फोटो लगाई और निचे उन्होंने लिखा कि "आई एम सो प्राउड ऑफ यू बेबी।"

आपकों  बता दें कि 2019 के आईपीएल में ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हंडिया को बहुत बार मुंबई इंडियंस के मैच में दिन स्टेडियम में देखा गया है। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार