IPL 2020, RCB vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग के 44वें मैच में आज एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से चल रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। इस मैच में सीएसके के हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरेन अपनी गेंदबाजी के अलावा अपने लुक को लेकर भी चर्चा में रहे।

Advertisement

सैम कुरेन आरसीबी के खिलाफ खेल के दौरान ट्रेंड कर रहे हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यह उनके प्रदर्शन के लिए नहीं बल्कि उनके लुक को लेकर है। गेंदबाजी के दौरान मैदान पर फील्डिंग करते समय कुरेन असामान्य हरे रंग के बॉर्डर वाले चश्मे के साथ फील्डिंग करते हुए नजर आ रहे थे। कुरेन का पोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Advertisement

फैंस जमकर सैम कुरेन के इस लुक पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सैम कुरेन दशहरे के मेले से 10 रुपए का चश्मा खरीदकर लाया है।' एक

दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं भी दशहरे के मेले से चश्मा खरीदने के बाद कुरेन जैसा ही पोज देता हूं।' बता दें कि सैम कुर्रन ने आरसीबी के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवरों में 19 रन देकर 3 विकेट लिए हैं।

अंकतालिका की बात करें तो सीएसके की टीम 11 मैचों में 3 जीत के साथ बॉटम पर है। यह पहला सीजन होगा जब धोनी की सीएसके टीम प्लेऑफ का हिस्सा नहीं होगी। वहीं अगर आरसीबी की बात करें तो आरसीबी की टीम ने शानदार खेल खेलते हुए 14 अंक हासिल कर लिए हैं। इस जीत के साथ आरसीबी प्ले ऑफ में पहुंचने की कोशिश करेगी। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार