भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मदन लाल ने गुरुवार को कहा कि कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के कारण इस साल का आईपीएल खिलाड़ियों के लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर सबसे मुश्किल रहने वाला है।

Advertisement

मदन लाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि कोई भी खिलाड़ी गलती से भी कोविड-19 नियमों का उल्लंघन नहीं कर सकता। कोविड-19 के कारण इस बार का आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जा रहा है।

Advertisement

मदनलाल ने कहा, "क्रिकेटरों के सामने चुनौतीपूर्ण दिन है। यह उनका अभी तक का सबसे मुश्किल आईपीएल होगा क्योंकि वो लोग बाहर नहीं जा सकते। अपने दिमाग को आराम देने के लिए घूम नहीं सकते। उन्हें हर समय बायो-बबल में होना होगा। यह उनके लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर काफी मुश्किल होगा लेकिन मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि सभी खिलाड़ी इस स्थिति को लेकर अच्छे से वाकिफ होंगे और इसे आराम से लेंगे।"

1983 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे मदनलाल ने कहा, "क्रिकेट भारत के लिए दोबारा शुरू हो रहा है और इसे एक सकारात्मक कदम के तौर पर लिया जाना चाहिए। आर्थिक नजरिए से भी यह बोर्ड के लिए काफी जरूरी है क्योंकि इस पर काफी लोगों की जीविका निर्भर है।"

कोविड-19 के कारण आईपीएल का आयोजन संभवत: खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों के किया जाएगा। इस पर मदनलाल से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें इस बात का शुक्रिया अदा करना चाहिए की आईपीएल हो रहा है।

भारतीय टीम के कोच रहे चुके मदन लाल ने कहा, "मुझे जो पता चला है कि पहले 15 दिन दर्शक नहीं होंगे। लेकिन अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) बाद में नियमों में नरमी दिखा सकती है, यह कोविड मामलों पर निर्भर करता है। लेकिन इस समय स्टैंड में दर्शक हैं या नहीं इसकी चिंता नहीं की जानी चाहिए। आईपीएल हो रहा है और यह बड़ी चीज है, बाकी सभी चीजों के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए।"

Advertisement

हाल ही में मांकड आउट का मुद्दा काफी चर्चा में रहा है। पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब से खेलते हुए रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर को मांकड आउट कर दिया था। मदन लाल ने कहा कि वह इसे समस्या के तौर पर नहीं देखते हैं क्योंकि अश्विन ने ऐसा कुछ और दफा किया है।

मदनलाल ने हालांकि सुझाव दिया कि अश्विन को नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज को पहले चेतावनी देनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "मांकड नियमों के अंतर्गत है और यह साफ है। इसलिए अगर कोई यह करता है तो मुझे कोई समस्या नहीं है। अश्विन ने नियमों में रहकर यह किया, वह पहले भी यह कर चुके हैं। मैं हालांकि निजी तौर पर चाहूंगि कि बल्लेबाज को पहले चेतावनी दी जाए।" 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार