आईपीएल के 31वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकेट से हरा दिया। मैच में भले ही आरसीबी को हार मिली लेकिन टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए यह मैच काफी ऐतिहासिक रहा।

Advertisement

वो इस मैच में मैदान पर उतरते ही आईपीएल के इतिहास में एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने।

इस मौके को टीम के दिग्गज खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने विराट कोहली के लिए और भी खास बनाया। उन्होंने कोहली को एक जर्सी दी जिस पर विराट लिखा था और साथ ही इसका नंबर '200' था क्योंकि कोहली ने अपना 200वां मैच खेला था।

एबी डी विलियर्स ने इस दौरान कोहली को उनकी बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी और जबरदस्त करियर की सराहना की।

कोहली ने कहा कि आरसीबी ने शुरू से लेकर अभी तक उनका साथ दिया है। आरसीबी ने उन्हें यह जज्बा दिया कि कैसे वो खुद की काबिलियत पेश करे और हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे।

केकेआर के खिलाफ हुए मैच में आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में ही 92 रनों पर ढेर हो गई। बाद में केकेआर की टीम ने अपने दो युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत लक्ष्य को 10 ओवर में ही हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार