मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी आईपीएल के 14 वें सीजन के 24 वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी राजस्थान की टीम ने शानदार शुरुआत की लेकिन पहले बटलर और फिर जयसवाल के आउट होने के बाद उनकी रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई।

Advertisement

हालांकि, जब यशस्वी जयसवाल का विकेट गिरा तो मुंबई इंडियंस के स्पिनर राहुल चाहर गाली देते हुए भी देखे गए। दरअसल, हुआ ये कि राजस्थान की पारी का 10वां ओवर राहुल चाहर कर रहे थे और इसी ओवर की चौथी गेंद पर युवा जयसवाल ने छक्का लगा दिया।

Advertisement

चौथी गेंद पर छक्का खाने के बाद अगली ही गेंद पर जयसवाल सिंगल लेना चाहते थे लेकिन वो सीधा चाहर के हाथों में गेंद को मार बैठे और चाहर ने आसान सा कैच पकड़ लिया। 19 साल के लड़के को आउट करने के बाद चाहर ने जिस जोश में गेंद नीचे फेंकते हुए अपने मुंह से अपशब्दों का प्रयोग किया, वो उन्हें बिल्कुल भी शोभा नहीं देता।

सोशल मीडिया पर भी राहुल के इस रवैय्ये से फैंस नाखुश नजर आ रहे हैं। वहीं, अगर आईपीएल 2021 की बात करें तो मुंबई इस सीजन में पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ चार अंक लेकर चौथे नंबर पर है। राजस्थान पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ चार अंक लेकर सातवें नंबर पर है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार