सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए थे। डेविड वॉर्नर की टीम ने अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे को ड्रॉप करने का फैसला किया था। टॉस के दौरान वॉर्नर ने मनीष पांडे को छोड़कर सभी खिलाड़ियों को ड्रॉप करने की साफ-साफ वजह बताई थी।

Advertisement

टॉस के वक्त वॉर्नर ने कहा था कि केन विलियमसन आज खेल रहे हैं और वह मुजीब की जगह टीम में आए हैं। समद हैमस्ट्रिंग के चलते मैच से बाहर हुए हैं और उनकी जगह केदार को टीम में मौका मिला है। इसके अलावा मनीष पांडे भी आज का मैच नहीं खेल रहे हैं और सिद्दार्थ कौल उनकी जगह लेगें।'

Advertisement

डेविड वार्नर ने मनीष पांडे को ड्रॉप करने के पीछे के कारण का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन फिर भी इस बात के कयास लगाए जा सकते हैं कि धीमी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने के चलते शायद मनीष ड्रॉप हुए हैं। जबकि एक और कारण यह हो सकता है कि मुजीब उर रहमान के बाहर जाने के बाद सनराइजर्स को अपनी गेंदबाजी मजबूत करनी हो इसलिए उन्होंने मनीष की जगह कौल को टीम में शामिल किया।

बता दें कि मनीष इस समय सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2021 में टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, तीन पारियों में उनके नाम 101 रन हैं। हालांकि, 112.22 की उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट चिंता का विषय है जिसके चलने उनपर गाज गिरना लगभग तय थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार