IPL 2021: डेविड वार्नर ने एक फैन के सवाल का दिलचस्प जवाब दिया है। फैन ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार खिलाड़ी से आईपीएल 2021 में शतक बनाने की इच्छा व्यक्त की थी। SRH के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर को अक्सर टीम के इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैंस के सवालों का जवाब देते हुए देखा गया था।

Advertisement

इंस्टाग्राम यूजर ने वॉर्नर को कमेंट में टैग करते हुए उनसे आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में बड़ी पारी देखने को लेकर उत्सुकता जाहिर की थी। फैन ने कमेंट कर लिखा, 'डेविड वॉर्नर आईपीएल के दूसरे चरण में आपके शतक का इंतजार कर रहा हूं।' इस कमेंट के जवाब देते हुए कुछ मिनट बाद डेविड वॉर्नर ने इमोशनल मैसेज लिखा।

Advertisement

डेविड वॉर्नर ने लिखा, 'हां, मुझे भी इंतजार है अगर मैं टीम में चुना जाता हूं तो।' मालूम हो कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी में काफी कामयाबी हासिल की है। लेकिन पिछले सीजन उनसे बीच आईपीएल में कप्तानी छीनकर कैन विलिमयसन को नया कप्तान बना दिया गया था।

हैदराबाद ने ना केवल वॉर्नर से कप्तानी छीनी थी बल्कि उन्होंने वॉर्नर को प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया था। डेविड वॉर्नर को बाहर किए जाने के बाद हैदराबाद की टीम को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। वहीं कुछ फैंस ने डेविड वॉर्नर को हैदराबाद के टीम की धड़कन बताया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार