IPL 2021 DC Vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शारजाह के मैदान पर रोमांचक क्वालीफायर  मुकाबला खेल गया। मैच अंत तक गया केकेआर के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को जब उनकी टीम को लास्ट 2 गेंदों पर 6 रन की दरकार थी तब दिग्गज गेंदबाज अश्विन के ओवर में छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई थी।

Advertisement

केकेआर ने जैसे ही ये मुकाबला जीता वैसे ही दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ मैदान पर लेटकर भावुक हो गए। पृथ्वी शॉ के आंसू छलक उठे थे जो साफ देखा जा सकता था साथी खिलाड़ियों ने निराश पृथ्वी शॉ को उठाया और उनका हौंसला बढ़ाने की कोशिश की वहीं ड्रेसिंग रूम में भी अकेले तनाह बैठकर पृथ्वी शॉ को रोते हुए देखा गया।

Advertisement

पृथ्वी शॉ इस हार से बुरी तरह से टूट गए हैं। इससे पहले आईपीएल 2020 में भी दिल्ली की टीम को फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और अब यहां अंकतालिका में टॉप पर होने के बावजूद दिल्ली को बाहर होना पड़ा है। ऐसे में पृथ्वी शॉ का दुख लाजमी है। बता दें कि केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

केकेआर की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने सर्वाधिक 55 रनों की पारी खेली। टॉस हारकर पहले खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए थे। दिल्ली के लिए सारे बल्लेबाज फ्लॉप रहे केवल श्रेयस अय्यर ने 27 गेंदों पर नाबाद 30 रनों की पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार