IPL 2021 Final CSK Vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दुबई में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में सीएसके के कप्तान धोनी से बड़ी चूक हो गई। धोनी विकेट के पीछे काफी ढीले नजर आए और केकेआर के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर जब 0 पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब उनका आसान सा कैच टपका दिया।

Advertisement

जोश हेजलवुड द्वारा कराए जा रहे दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर वेंकटेश अय्यर ने करारा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन उनसे चूक हो गई और बल्ले का बाहरी किनारा लगते हुए गेंद विकेट के पीछे धोनी के पास चली गई। यहां धोनी के पास कैच लपकने का आसान सा मौका था लेकिन धोनी ने आसान सा कैच छोड़ दिया।

Advertisement

ऐसा कम ही मौकों पर देखा गया है कि धोनी से इतना आसान सा कैच छूटा हो। धोनी ने जब वेंकटेश अय्यर का कैच छोड़ा तब वह 0 पर थे लेकिन कैच छूटते ही वह कहर बनकर सीएसके के गेंदबाजों पर टूटे हैं। खबर लिखे जाने तक वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों पर 29 रन बना लिया है। 

वहीं अगर मैच की बात करें तो केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। फाफ डु प्लेसिस ने 86 रनों की पारी खेली वहीं उनके साथी ऋतुराज गायकवाड़ ने 32 रन बनाए। केकेआर की तरफ से सुनील नरेन ने दो और शिवम मावी ने एक विकेट अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार