IPL 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को थ्रिलर मुकाबले में हराकर IPL 2021 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इयोन मोर्गन की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को फाइनल मुकाबले में महेन्द्र सिंह धोनी की सीएसके से भिड़ना है। फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाना है।   

Advertisement

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि फाइनल में पहुंचे दोनों कप्तान यानी दिग्गज एम एस धोनी और इंग्लैंड के बाहुबली इयोन मोर्गन बल्ले से फिसड्डी साबित हुए। अगर हम सभी 8 कप्तानों द्वारा आईपीएल 2021 में बनाए गए रनों की तुलना करेंगे तो पाएंगे की मोर्गन और धोनी ने रन बनाने के मामले में टॉप किया है लेकिन नीचे थे।

Advertisement

सीएसके के कप्तान एम एस धोनी ने आईपीएल 2021 के 15 मुकाबलों में 16.28 की औसत और 106.54 के स्ट्राइक रेट से महज 114 रन बनाए हैं। धोनी का बेस्ट 18 नाबाद रहा है। वहीं इयोन मोर्गन ने 16 मैचों में 11.72 की मामूली औसत के साथ 129 रन बनाए हैं। इयोन मोर्गन का स्ट्राइक रेट 98.47 का है।

वहीं अगर इन दोनों कप्तानों की तुलना आईपीएल के अन्य कप्तानों से करें तो नंबर 1 पर पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल है जिन्होंने 626 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन हैं जिनके नाम 484 रन हैं। ऋषभ पंत-419, विराट कोहली- 405, रोहित शर्मा- 381 और केन विलियमसन ने आईपीएल 2021 में 266 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार