आईपीएल 2021 के 33 वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ चुकी है।

Advertisement

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए जिसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

ये खबर कही ना कही ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए टी-20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी हो सकती है और वो मनाएंगे की उनका यह ऑलराउंडर जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

अपने कोटे के दूसरे ओवर की पहली गेंद फेंकने के बाद स्टोइनिस को जोड़ने में परेशानी आने लगी। उनके जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आया जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भी खतरा बढ़ गया है। स्टोइनिस का बचा हुआ ओवर आर अश्विन ने फेंका जिसमें उन्होंने कुल 13 रन खर्च किए।

अगर स्टोइनिस की इंजरी ज्यादा हुई और वो वर्ल्ड कप में नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह डेनियल क्रिस्चियन एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों  में 9 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार