IPL 2021, KKR Vs MI: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। हालांकि, यह अनुभव उनके लिए इतना सुखद नहीं रहा था क्योंकि ओवर की पहली ही गेंद फेंकते वक्त वह घायल होने से बाल-बाल बचे थे। गेंदबाजी करते वक्त उनका टखना मुड़ गया था।

Advertisement

रोहित शर्मा 14वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए थे तब केकेआर को 42 गेंदों पर जीत के लिए 49 रनों की दरकार थी। पहली ही गेंद फेंकते वक्त रोहित का टखना मुड़ा और वह दर्द से करहाते हुए मैदान पर बैठ गए थे। रोहित को दर्द से देख स्टेडियम में मौजूद उनकी वाइफ रितिका सजदेह भी परेशान हो गई थीं।

Advertisement

इसी दौरान टीवी कैमरे का फोकस रोहित शर्मा की वाइफ रितिका पर गया था उनके चेहरे से साफ पता चल रहा था कि रोहित की तकलीफ उन्हें भी महसूस हो रही थी। हालांकि, बाद में फीजियो की देखरेख के बाद रोहित शर्मा ने बेहतर महसूस किया और गेंदबाजी करते हुए नजर आए। 

रोहित ने उस ओवर में 9 रन खर्चे थे और उन्हें कोई भी विकेट नहीं लिया था। वहीं अगर मैच की बात करें तो मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनाए थे जवाब में केकेआर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी और मुकाबले को हार गई।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार