IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेले गए मैच के दौरान डग आउट से एक मजेदार दृश्य देखने को मिला था। अपनी बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे डेविड मिलर को राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी के दौरान डगआउट से क्रिकेट गेंद से करतब दिखाते हुए देखा गया था।

Advertisement

छठे ओवर की शुरुआत में जब कैमरा डग आउट में बैठे डेविड मिलर की तरफ गया तब उन्होंने मन मोह लेने वाला करतब दिखाया था। डेविड मिलर के हाथों में 3 क्रिकेट गेंदें थी जिसके साथ वह जगलिंग कर रहे थे। लेकिन मिलर के जगलिंग वीडियो में गौर करने वाली बात यह थी कि जब उन्होंने जगलिंग बंद की थी तब उनके हाथ में 2 ही गेंद नजर आ रही थी।

Advertisement

डेविड मिलर के हाथों का यह जादू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो डेविड मिलर ने केकेआर के खिलाफ नाबाद 24 रन बनाए थे और टीम को जीत दिलवाने में अहम भूमिका अदा की थी।

बता दें कि कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी थी। राजस्थान ने 134 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवरो में ही हासिल कर लिया। क्रिस मॉरिस ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए थे। मॉरिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार