आईपीएल के 32 वें मुकाबले में एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब पंजाब किंग्स की टीम आखिरी 12 गेंदों में 8 रन नहीं बना पाई और राजस्थान के हाथों मैच 2 रनों से हार गई।

Advertisement

186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद ही शानदार रही थी और उनके ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और कप्तान केएल राहुल के बीच 11.5 ओवरों में ही 120 रनों की साझेदारी हो गई थी लेकिन इसके बावजूद पंजाब के हाथों से सब निकल गया।

Advertisement

इसी के साथ कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाया। राहुल और मयंक ने आईपीएल के इतिहास में कुल 4 बार ओपनिंग करते हुए शतकीय साझेदारी की है और उन्हें चारों बार हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मुकाबले से पहले उन्होंने इसी सीजन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 122 रनों की साझेदारी की थी जिसमें उन्हें हार नसीब हुई थी।

केकेआर के खिलाफ साल 2020 में मयंक और राहुल ने पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े थे जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और साल 2020 में ही राजस्थान के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 183 रनों की साझेदारी करने के बावजूद पंजाब किंग्स हार गई।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 183 रन ही बना सकी और उन्हें 2 रन की करिबी हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार