IPL 2021, MI vs CSK: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के दौरान मैदान पर क्रुणाल पांड्या द्वारा खराब फील्डिंग देखने को मिली थी।

Advertisement

क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी पर जब भी कोई फील्डर मिस फील्ड करता है तो अक्सर उन्हें गुस्से में देखा गया है। क्रुणाल पांड्या को हाल के दिनों में अपने टीम के साथियों के साथ कई बार खराब बर्ताव करते हुए देखा गया है ऐसे में जब खुद उनसे एक आसान सी गेंद नहीं पकड़ी गई तो गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी उनसे खासा नाराज दिखे।

Advertisement

यह वाक्या पारी के 6वें ओवर के दौरान हुआ था। बोल्ट की गेंद पर मोईन अली ने ताबड़तोड़ फ्लिक शॉट खेला। बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे क्रुणाल पांड्या इस गेंद को आसानी से रोक सकते थे लेकिन गेंद को जज करने में उनसे गलती हो गई और गेंद बांउड्री लाइन के पार चली गई। 

वहीं अगर मैच की बात करें तो इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को पहले ही ओवर में ही बड़ा झटका लगा था। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। हालांकि, उसके बाद मोईन अली और फाफ डू प्लेसिस ने मिलकर सीएसके की पारी को संभालने का काम किया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार