भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का प्रभाव पूरे वर्ल्ड क्रिकेट पर है और आए दिन कोई ना कोई खिलाड़ी उनकी तारीफों के पुल बांधता रहता है।  इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है और वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारत के टी-20 स्पेशलिस्ट गेंदबाज टी-नजराजन है। नटराजन ने धोनी के बारें में बात करते हुए कहा कि पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने उन्हें गेंदबाजी में सुधार करने के कई गुण सिखाए है।

Advertisement

नटराजन ने धोनी की तारिफ करते हुए कहा कि इस गेंदबाज को कैप्टन कूल ने स्लो बाउंसर्स और कटर्स फेंकने की सलाह दी थी और वो इस चीज पर अमल भी करते है। नटराजन ने कहा कि धोनी की इस सलाह के बाद उनकी गेंदबाजी में और निखार आया और नटराजन पिछले साल उन गेंदबाजों में रहे जिन्होंने डेथ ओवर में काफी कम रन लुटाए। यहां तक की पिछले साल आईपीएल में इस गेंदबाज ने कुल 71 यॉर्कर फेंकने का कारनामा किया था।

Advertisement

नटराजन ने कहा," धोनी जैसे किसी बड़े दिग्गज से बात करना ही अपने आप में एक बड़ी बात होती है। उन्होंने मेरे से फिटनेस की बात की थी और कहा था कि जैसे-जैसे मैं अनुभव आएगा वैसै-वैसे प्रदर्शन में भी सुधार आएगा। उन्होंने स्लो बाउंसर्स और डेथ ओवरों में कटर्स पर ध्यान देने को कहा था। और वो मेरे लिए काभी काम आया।"

नटराजन एक बार फिर आईपीएल 2021 में अपनी धारदार गेंदों से कहर मचाने के लिए तैयार है और  सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मुकाबला 11 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार