IPL 2021: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन (Arjun tendulkar) नेट में जमकर पसीना बहा रहे हैं। अर्जुन मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े हुए हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को साउथ अफ्रीका के 6 फिट 8 इंट लंबे 21 साल के मार्को जेनसन के साथ अभ्यास सत्र में स्टंप्स पर गेंद मारने के साथ-साथ यॉर्कर गेंदे फेंकने का अभ्यास करते हुए देखा गया।

Advertisement

दोनों ही तेज गेंदबाजों ने इस दौरान शानदार गेंदबाजी की लेकिन सचिन के बेटे अर्जुन यहां पर थोड़े से ज्यादा 21 साबित हुए। अर्जुन तेंदुलकर ने एक के बाद एक कई यॉर्कर फेंकी। अर्जुन की सभी यॉर्कर एकदम निशाने पर पड़ी थी जिसे देखकर ऐसा लगा कि मानो जसप्रीत बुमराह या फिर लसिथ मलिंगा गेंदबाजी कर रहे हों।

Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर के चेहरे की खुशी भी इस बात को बयां कर रही थी कि वह कितनी लय में हैं। अर्जुन अगर इसी लय में रहते हैं तो वो दिन दूर नहीं जब वह मुंबई की तरफ से अपना डेब्यू मैच खेलें। वहीं अगर आईपीएल 2021 की बात करें तो अपने मजबूत गेंदबाजी आक्रमण की बदौलत मुंबई इंडियंस अंकतालिका में फिलहाल चौथे नंबर पर है।

मुंबई की टीम ने आईपीएल के अपने पहले सत्र में चेन्नई के मैदान पर अपने पांच में से दो मैच जीते थे। इसके बाद उन्होंने अपने अगले दो मैच दिल्ली में खेले। वहां पर ही उसे जीत ही मिली थी। मुंबई की टीम अपने सात मैचों में चार जीत के साथ चौथे स्थान पर है, और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की अच्छी स्थिति में है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार