आईपीएल के 47वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया। मैच में चेन्नई के बल्लेबाजों ने टॉस हारकर पहले निर्धारित 20 ओवरों में 190 रनों का लक्ष्य रख तो दिया लेकिन राजस्थान के बल्लेबाजों को कुछ और ही मंजूर था।

Advertisement

राजस्थान की टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी तब उन्होंने पहली गेंद से ही चेन्नई के गेंदबाजों पर हमला करना शुरू कर दिया। चेन्नई के लिए सबसे बुरी बात ये रही कि उनके स्ट्राइक गेंदबाज जोश हेजलवुड और सैम कुरेन दोनों ने ही अपने 4-4 ओवर के कोटे में 50-50 रन से ऊपर खर्च कर दिए। इसी के साथ उन्होंने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया।

Advertisement

आईपीएल में कुरेन और हेजलवुड अब ओपनिंग गेंदबाजी की पहले ऐसी जोड़ी बन गई है जिन्होंने अपने-अपने कोटे में 50 से ज्यादा रन खर्च किए हैं और इस दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

कुरेन ने जहां 4 ओवर में 55 रन खर्च किए तो वहीं हेजलवुड ने भी 4 ओवर में बिना कोई विकेट 54 रन लुटाए। यह प्लेऑफ से पहले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए चिंता का कारण है।

राजस्थान रॉयल्स ने इस लक्ष्य को 17.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया और प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। चेन्नई के युवा ओपनिंग बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के लिए भी यह मैच काफी यादगार रहा और उन्होंने अपने टी-20 करियर का पहला शतक जमाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार